फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से सौ मीटर दूर सराफ की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। करोड़ पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर सराफ की दुकान में शटर तोड़कर घुसे चोर 12 लाख के जेवरात चुरा ले गए। व्यापारी से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर मिलने पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के करोड़ गांव निवासी हरीप्रसाद ने बताया कि उनकी गांव के बाहर पौटा रोड पर सराफ की दुकान है। यहां से करोड़ पुलिस चौकी की दूरी सौ मीटर है। बुधवार को उनके घर पर दावत थी। इस वजह से वह दोपहर तीन बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान में सहालगों को लेकर किए गए लोगों के ऑर्डर का जेवर भी रखा था। सेफ की चाबी दुकान में ही छोड़ दी थी। शटर पर दो ताले डाल दिए थे। देर रात चोरों ने पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित दुकान को निशाने पर ले लिया। किसी चीज से शटर को नीचे से उठाकर चोर दुकान के भीतर प्रवेश कर गए। सेफ की चाबी दुकान पर रखी होने से ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
सेफ में रखी तीन किलो चांदी समेत 12 लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे हॉकर दुकान पर अखबार डालने पहुंचा। उसने शटर उठा देखा तो चोरी की बात समझने में देर नहीं लगी। सूचना मिलने पर व्यापारी परिवार समेत मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सीओ लल्लन सिंह, इंस्पेक्टर कमल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फिर औपचारिकता निभाते हुए चले गए।
विज्ञापन

चोर पकड़ नहीं पाए, भीड़ पर गुस्साए पुलिसकर्मी
सराफ की दुकान में हुई लाखों की चोरी के बाद पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीण खासा नाराज दिखे। दरअसल, घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। कुछ युवक मोबाइल से मौके पर फोटो खींचने लगे थे। चौकी के पास चोरी होने से फजीहत भी हो रही थी। इसके बाद चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि चोर तो पकड़ नहीं पाए, अब आम लोगों पर पुलिस जोर आजमाइश कर रही है।
तहरीर में नहीं किया चोरी गए
सामान और कीमत का जिक्र
पीड़ित ने 12 लाख के जेवर चोरी होने की बात कही तो पुलिस भी खेल कराने में जुट गई। फिर पीड़ित से बातचीत कर मनमाफिक तहरीर लिखाई गई। उसी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस तहरीर में न तो चोरी गए सामान का जिक्र किया गया, न ही कीमत का।
पहले भीड़ को कराते रहे प्रवेश, फिर बुलाए एक्सपर्ट
लापरवाही की बात करें तो पुलिस साक्ष्य जुटाने के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आवाजाही कराई जाती रही। फिर बाद में अधिकारियों के संज्ञान में बात पहुंची तो औपचारिकता निभाने के लिए डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जबकि नियमानुसार सबसे पहले आवाजाही रोकनी चाहिए थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करा रहे हैं। पिकेट और चौकी तैनात पुलिसकर्मी घटना की रात कहां थे, इसे लेकर भी जवाब तलब किया है। लापरवाही निकली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें