फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में रसोइयों का जीना दुर्लभ: कश्यप

Sun, 01 Feb 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइया महिला जागृति मंच की बैठक में मंडलीय संरक्षक मुरलीधर कश्यप ने कहा कि सपा सरकार में रसोइयों का जीना दुर्लभ हो गया है।
विज्ञापन


मंडी में बने किसान भवन में रसोइयों की बैठक में मंडलीय संरक्षक ने कहा कि सपा सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। मानदेय के नाम पर सिर्फ खाना पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रसोइयों का मानदेय नहीं भेजा गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंच की उपाध्यक्ष गंगा देवी ने कहा शिक्षकाें और अधिकारियों की मिलीभगत से एमडीएम भी ठीक तरह से नहीं बन रहा है। शिकायत करने पर उलटा रसोइयों को ही धमकी मिलती है। उन्होंने कहा कि मंडरिया में तैनात प्रधानाध्यापिका ने गलत तरीके से रसोइया का चयन करवा दिया। वहां कार्यरत बेलामती को हटा दिया।
विज्ञापन


बैठक में केतकी देवी, उर्मिला देवी, ज्ञान देवी, हरदेवी, रूपवती, मीना देवी, तुलसी देवी, फूलमती, जगदेवी, रामबेटी समेत तमाम रसोइया मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें