हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी (गौसे आजम) की याद में रविवार को जिले भर
में जुलूस ए गौसिया धूमधाम से निकाले गए। उलेमाओं ने उनकी रूहानी जिंदगी पर
रोशनी डाली। वहीं अकीदतमंदों ने घरों में ग्यारहवीं की फातेहा दिलाकर लंगर
किए।
शहर के मोहल्ला हशमतनगर स्थित आस्ताना-ए-आलिया हशमतिया से जुलूसे
गौसिया की शुरूआत शान-ओ-शौकत से हुई। बेलों वाला चौराहा होकर कमल्ले चौराहा
पहुंचे जुलूस में मौलाना बुरहान रजा खां ने कहा कि बेहतरीन इस्लामी जिंदगी
जीते हुए ईमान पर खात्मा चाहिए तो गौस पाक के बताए रास्ते पर चलें।
जुलूस
जुगनू का पाकड़, शाहजी मियां की मजार, लाल रोड, मदीना शाह, पंजाबियान, बेनी
चौधरी, वाले मियां की मजार होते हुए आस्ताने हशमतिया जाकर समाप्त हुआ।
मौलाना जरताब रजा खां ने दुआ की।
इस मौके पर सैयद इज्जत अली, इम्तियाज
अल्वी, एमएमए कादरी, शाकिर एडवोकेट, मुजीव रजा खां, मुजीव, गुलाम गौस रजा
खां, सनाबिल रजा खां, फैजान रजा खां, अकील रजा, मोउज्जम रजा खां, सैयद
शहनबाज अली, शाहिद खां, सैयद आसिफ अली कादरी, वसीम खां, रहवर नूर मुश्ताक,
अजीम अहमद, सैयद रफत अली, अच्छन मियां, मोहसिन खां, मुदस्सिर खां, हाजी
अजमल खां, हाजी नुसरत उल्ला वेग, हाजी वजाहत खां, अब्दुल कदीर खां, हाजी
रहीस खां, तनवीर खां, तौसीफ खां, शबाव खां, कामरान खां, रेहान खां आदि लोग
मौजूद रहे।
पूरनपुर। जुलूस ए गौसिया साबरी आहाता से शुरू हुआ। जुलूस को
जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां उर्फ छोटे ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसमें बरेली से आए अल्लामा अनस रजा खां ने गौसे पाक के जीवन पर रोशनी डाली।
मौलाना फजले अहमद नूरी, हाफिज अशफाक, ताबिश कादरी, हाफिज लईक अहमद नूरी,
हाफिज जकी खां नूरी, हाफिज फिरोज खां, हाफिज असलम नूरी ने भी तकरीरें की।
जुलूस में अशरफी ग्रुप, जीएमसी ग्रुप, भारतीय उलेमा मंच, साबरी ग्रुप,
मदरसा फैजाने साबिर, मदरसा नूरी रजा इस्लामिक स्कूल, अल मदीना स्कूल, मदरसा
गुलजाने फरीद, जामिया गरीब नवाज, मदरसा अंजुमन जमीतुल सब्बाग के बच्चे और
हाजी चांद मियां, तौफीक अहमद कादरी, आकिल खां अजीजी, शकील सिद्दीकी, नादिर
रजा बरकाती, हाजी मशकूर हुसैन, नवैद अजहरी, शरीफ कादरी, नोमान अली वारसी,
इकरार हसन आदि प्रमुख लोग शामिल थे। जुलूस का जगह-जगह स्वागत कर हलवा,
बिस्कुट, जर्दा आदि बांटा गया।
शेरपुरकलां। कस्बे में जामा मस्जिद के
पेशे इमाम मोहम्मद रिजवान खलीली के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। कस्बे की
प्रमुख सड़कों से होता हुआ जुलूस जामा मस्जिद के समीप समाप्त हुआ। इसमें
हाफिज मोहम्मद फईम बेग, हाफिज मोहम्मद आसिफ, हसन हजरत, हाफिज अली अहमद नात
ख्वानी पढ़ते चल रहे थे। जुलूस में मीनू बरकाती, जीशान, उवैस, तौफीक,
युसुफ, अमानत खां, फसहीउद्दीन, असलम खां, आफाक खां, अकरम खां, डॉ. रफी
अहमद, नकी खां, हाफिज नफीस अहमद, मौलाना तौहीद रजा, अनवर खां, हाजी
रियाजतनूर खां, हाजी बबलू खां, हाजी मोहब्बत खां, हाजी दूल्हा खां आदि थे।
जहनाबाद।
जुलूस ए गौसिया मस्जिद मरकज दावते इस्लामी से शुरू होकर मनिहारन, रिछा
तिराहा, नई बस्ती, शौकत मियां की मजार, पसियापुर, बिलई होते गुलशने नूर पर
खत्म हुआ। इस दौरान हाजी शाहिद अली खां, इमाम मौलाना जहूर, सलमान सकलैनी,
एजाज अहमद, अफरोज वेग, बब्लू, इरशाद अत्तारी, अजमल खां, मशहर अत्तारी, अजमल
खां आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर में जुलूस-ए-गौसिया ईदगाह चौराहे सेे
सुबह को शुरू हुआ जो ईदगाह चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। इसमें रजाकार
सोसायटी के नईम रजा, फईम रजा, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद शाहिद रजा, रिजवान खां
और रिजवान रजा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।