फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 400 मीटर की दौड़ में संजय और मेहरुन ने मारी बाजी

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल दियोरी में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभांरभ करते जि
विज्ञापन
पीलीभीत। न्याय पंचायत भिलैइया गांव खेड़ा की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जूनियर हाईस्कूल दियोरी के खेल मैदान पर कराई गईं। इसमें चार सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से संजय और बालिका वर्ग में मेहरुन ने पहला स्थान पाया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालकरन व जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार ने किया । प्रथम स्थान पाने के लिए लेकर बच्चों ने खूब पसीना बहाया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रवीण प्रथम, राज राठौर द्वितीय, 100 मीटर रेस में जयकुमार प्रथम, रजत द्वितीय, 200 मीटर रेस में राज राठौर प्रथम, हिमांशु द्वितीय, 400 मीटर रेस में तफसीर मदार प्रथम, राज राठौर द्वितीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में तफसीर मदार प्रथम, दिनेश द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय, 100 मीटर में दिव्या प्रथम, प्रियंका द्वितीय, 200 मीटर में दिव्या प्रथम, मोहिनी द्वितीय, 400 मीटर में दीपिका प्रथम, परी द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में दिव्या प्रथम और परी द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजय प्रथम, अर्जुन द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में संजय प्रथम, प्रेमांशु द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

400 मीटर रेस में संजय प्रथम, नितिन द्वितीय, 600 मीटर में अर्जुन प्रथम, गोविंद द्वितीय स्थान पर रहे । जूनियर स्तर की लंबी कूद प्रतियोगिता में नितिन प्रथम, राकेश द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में दीक्षा प्रथम, मेहरून निशा द्वितीय, 200 मीटर में रोशनी प्रथम, वसुंधरा द्वितीय, 400 मीटर में मेहरून निशा प्रथम, नंदिनी द्वितीय, 600 मीटर में दीक्षा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। हॉकी की प्रतियोगिता में दियोरी के खिलाड़ी विजेता रहे ।
इसके अलावा खो-खो, कबड्डी आदि की प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल मैदान पर स्कूली बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा को देखकर दंग रह गए। तेज धूप के बावजूद स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । न्याय पंचायत के 22 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया ।
निर्णायक मंडल में स्वाती, जयप्रकाश, संध्या शुक्ला, प्रखर मिश्रा, आशा रानी, लालकरन, नवनीत पाल मौजूद रहे। विजेता स्कूली बच्चों को जिला अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, संकुल शिक्षक हिमांशु कुमार, प्रधान अध्यापक संघमित्रा गौतम, श्यामलाल, राजेश कुमार, राजकुमार, नीतू गंगवार, मनोरमा, रामदास, अनीता गोयल, सुशील दिनकर ने पुरस्कृत किया।

जूनियर हाईस्कूल दियोरी में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभांरभ करते जि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें