फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्दियों में बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी मूंगफली और चिक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दियों में बेसिक स्कूलों के बच्चे मूंगफली और चिक्की का लुत्फ उठाएंगे । शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भी योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। बीएसए की ओर से अब बीईओ को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ ने पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को नवंबर से मार्च 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत अतिरिक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि नवंबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को फ्लेक्सी फंड के अंतर्गत अतिरिक्त खाद्य सामग्री के रूप में मूंगफली और चिक्की का वितरण किया जाएगा। जिसका स्थानीय स्तर पर प्रधानाध्यापक, इंचार्ज अध्यापक क्रय करेंगे। इसके लिए नवंबर से पांच रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से 23.92 लाख रुपये की धनराशि मिली है। यह धनराशि जल्द ही विद्यालयों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें