पीलीभीत। शनिवार से पाबंदियां लागू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब सभी रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों की सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए टीमें लगाई जाएंगी। शनिवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने सभी एमओआईसी को आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि आसाम चौराहे पर भी टीम मुस्तैद रहेगी। वैक्सीनेशन के पहले डोज का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन दूसरे डोज वालों की संख्या पचास फीसदी से कम है। अब दूसरे डोज पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
डेढ़ गुना से ज्यादा हुई सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार से सैंपलिंग बढ़ा दी है। पहले रोजाना दो हजार सैंपल लिए जाते थे जो अब बढ़कर 3600 हो गए हैं। सीएमो ने बताया कि प्रतिदिन सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विदेश यात्रा करने वाले 35 गायब
विदेशी यात्रा से लौटे 35 लोग गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग उनको ट्रैस नहीं कर पाया है। अब सभी एमओआईसी को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में संपर्क कर इन लोगों को ट्रेस करें। हालांकि डीएम ने सभी एसडीएम को भी इस बाबत आदेश जारी किए हैं।