समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं की बैठक में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ
चलाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि ओवरलोड वाहनों को चिह्नित कर चालान
करवाया जाएगा।
सपा जिला कार्यालय पर
हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने कहा कि शहर में ओवरलोड वाहनों के
संचालन के चलते अक्सर दुघर्टनाएं हो रही हैं। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर
रोक लगाई जानी चाहिए। विद्यालयों के समय के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त
रहनी चाहिए। ओवरलोड वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने का
निर्णय लिया गया और इस मामले को लेकर एसपी से मिलने की बात कही गई।
तय
हुआ कि ओवरलोड वाहनों को चिह्नित कर उनके चालान करवाए जाएंगे। बैठक में
जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें गुरुविंदर सिंह को जिला
महासचिव, प्रदीप गंगवार जिला उपाध्यक्ष, रेहान अल्वी जिला कोषाध्यक्ष, अमन
रावत, सुमित, राकेश, शिवराज सक्सेना, सुशील भारती को जिला सचिव की
जिम्मेदारी सौंपी गई।
मोहित कृष्ण वाजपेई को उपाधि महाविद्यालय इकाई का
अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सुमित कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, संजीव
गंगवार, संतोष भार्गव, रोहित भारद्वाज, कमल गंगवार, संदीप मिश्रा, नवीन
पांडेय, पंकज गंगवार, स्पर्श, उमेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।