फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहले समाधान दिवस में मात्र 10 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन के बाद पहली बार हुए समाधान दिवस में कम ही फरियादी पहुंचे। मात्र 10 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। सदर कोतवाली में डीएम और एसपी ने, जबकि अन्य थानों में एसडीएम व सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, कुछ मामलों में टीमें गठित कर दी गईं।
विज्ञापन

शनिवार को थानों में हुए समाधान दिवस में सदर कोतवाली में डीएम पुलकित खेर और एसपी जयप्रकाश ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कोरोना के चलते सैनिटाइज करके एक गज की दूरी फरियादियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। फरियादियों की संख्या कम रही। सदर कोतवाली में पांच शिकायतें आईं, तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दो मामले राजस्व से जुड़े थे, उनमें टीम गठित की गई।
सुनगढ़ी थाने में इंस्पेक्टर अतर सिंह ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां तीन शिकायत आईं। एक का मौके पर निस्तारण हुआ। बिलसंडा में दो से में एक, न्यूरिया में एक, बीसलपुर में पांच में से तीन और पूरनपुर में तीन में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। बरखेड़ा, अमरिया, माधोटांडा, हजारा थाने में कोई फरियादी नहीं पहुंचा। डीएम ने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की समस्या तत्काल निस्तारण कराया जाए। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें