शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे थे आबकारी निरीक्षक
बियर की दुकान पर अधिक मूल्य वसूलने की आबकारी विभाग के पास कई शिकायतें पहुंची थी। इसके बाद आबकारी निरीक्षक दीपक राय मामले की जांच करने पहुंचे थे। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की गई। जांच के दौरान ही सेल्समैन और एक युवक में कहासुनी हो गई थी। हालांकि वह जांच के बाद लौट आए थे।
विवाद की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी युवक को घायल देख पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया था लेकिन तीन घंटे बाद दोबारा मारपीट हो गई थी। जिसमें सेल्समैन को भी चोट आई थी। 26 मार्च को पुलिस ने आरोपी युवक का शांति भंग में चालान किया था।
एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि 24 मार्च को अधिक मूल्य वसूलने को लेकर युवक और सेल्समैन के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान सेल्समैन घायल हो गया था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।