फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात ब्लॉक ऑपरेटरों का रोका गया वेतन

Tue, 03 Feb 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत सहायकों की हाजिरी लगाने में लापरवाही बरतने पर जिले के सभी सात ब्लॉकों में तैनात ब्लॉक ऑपरेटर के जनवरी के वेतन पर रोक लगा दी गई है। पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत को पंचायत सहायकों की उपस्थित जांचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों की मनमानी से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, ब्लॉक कार्यालय पर तैनात ब्लॉक ऑपरेटर वित्त व एसबीएमजी भी इनकी निगरानी को लेकर सजग नहीं है। पंचायत सहायकों की उपस्थित दर्ज करने में लापरवाही की जा रही है। इस हीलाहवाली को लेकर डीपीआरओ ने जिले के सातों ब्लॉकों में तैनात ब्लॉक ऑपरेटर वित्त व एसबीएमजी का जनवरी का वेतन रोक दिया है।
पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि पंचायत सहायकों की उपस्थित को लेकर निगरानी करें। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर ब्लॉक ऑपरेटर का वेतन रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें