फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापरवाही पर पांच तहसीलदारों का रोका वेतन

Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर जिले की प्रगति खराब होने पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना की खराब स्थिति मिलने पर पांच तहसीलदारों का वेतन रोका है। समीक्षा में कृषक दुर्घटना योजना में जिले को 10 में सिर्फ एक अंक मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर संचालित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के लिए तीन स्तरीय निगरानी की व्यवस्था है। प्रत्येक माह जिला स्तरीय और फिर मंडल स्तरीय निगरानी की जाती है। डैश बोर्ड पर सभी विभागों की निगरानी होती है। प्रगति की खराब स्थिति मिलने पर संबंधित से जवाब मांगा जाता है। निगरानी में जिले में सभी पांच तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना की प्रगति सही नहीं मिली।
10 में सिर्फ एक अंक ही मिला। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसीलदार अर्चि गुप्ता, पूरनपुर तहसीलदार आशीष गुप्ता, बीसलपुर हबीबउर रहमान, अमरिया तहसीलदार विदेह सिंह, कलीनगर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

वर्जन
सीएम डैश बोर्ड पर संचालित योजनाओं में सभी विभागों की समीक्षा की गई। तहसीलदारों के काम को भी देखा गया। प्रगति खराब मिलने पर तहसीलदारों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें