फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुओं की लापरवाही से 1600 शिक्षामित्रों का मानदेय अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का सिंतबर का मानदेय नहीं मिल सका है। शिक्षामित्र-शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1600 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। आरोप है कि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात लिपिकों की लापरवाही के चलते शिक्षामित्रों को समय से मानदेय नहीं मिल पाता है। इन शिक्षा मित्रों को सितंबर का मानदेय अब तब नहीं मिल सका है। शिक्षामित्रों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में 10 हजार रुपये से परिवार को भरण पोषण हो पाना मुश्किल है, ऊपर से लिपिकों की लापरवाही के चलते वह भी समय से नहीं मिल पाता है। इस संबंध में शिक्षा मित्र-शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने प्रभारी बीएसए मदनलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय में तैनात लिपिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सितंबर का मानदेय जल्द दिलाने की मांग की है। प्रभारी बीएसए मदनलाल वर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों को मानदेय जल्द दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें