फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापरवाही मिलने पर 50 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका वेतन

Thu, 01 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से केंद्रों के संचालन की निगरानी के दौरान जिले के सातों ब्लॉकों में 50 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही सामने आई। केंद्रों का नियमित संचालन न करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य केंद्रों पर बच्चों और लाभार्थियों को निर्धारित सेवाएं समय से उपलब्ध कराना है। निगरानी के दौरान कई केंद्रों के नियमित रूप से संचालित न होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। सातों विकासखंडों में सामने आई लापरवाही के आधार पर 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का वेतन रोक दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केंद्रों के संचालन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऑनलाइन निगरानी जारी रहेगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि लापरवाही मिलने पर कार्यकर्ताओं का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें