स्थापना दिवस के मौके पर निकाली जा रही र्साइं पालकी यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। भारी पुलिस बल अफसरों संग मौजूद रहा। इसके अलावा पीएसी को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए साथ रखा गया।
नकटादाना चौराहा से शुक्रवार को साईं पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब तीन सौ लोगों की भीड़ का आंकलन पहले से ही कर लिया गया था। उधर, पवित्र रमजान माह चल रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज भी अदा की जा रही थी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट रहा। पालकी यात्रा की सुरक्षा सख्त रखी गई। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। गजरौला, महिला थाना समेत बाहरी थानों से भी फोर्स को बुलाया गया। पुलिस लाइन से क्यूआरटी और डेढ़ सेक्शन पीएसी को भी साथ रखा गया। यात्रा के रूट के दौरान चिन्हित किए गए मिश्रित आबादी वाले तीन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी इस दौरान शरारती तत्वों की निगेहबानी करने में जुटे रहे। उधर, सख्त सुरक्षा बंदोबश्त के बीच जुमे की नमाज अदा कराई गई। वैभव