फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साहिल ने दो मुकाबलों में मारी बाजी

विज्ञापन
गाजीपुर कुंडा मेला के दंगल में कुश्ती लड़ते शाहिल और बीरेंद्र पहलवान संबाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतला माता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दस दिवसीय पांचवें रामलीला महोत्सव मेले में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। मेले के नौवें दिन दोपहर में शुरू हुए दंगल में क्षेत्रीय और बाहरी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। हर मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इसमें साहिल दो मुकाबलों के विजेता रहे।
विज्ञापन

दंगल में 600 रुपये की इनामी कुश्ती में परेई के शनि पहलवान और पूरनापुर के कटप्पा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शनि पहलवान ने जीत दर्ज की। वहीं 500 रुपये की इनामी कुश्ती में अलीगढ़ के साहिल पहलवान ने पौटां के आकिब पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा 600 रुपये की इनामी कुश्ती में पूरनापुर के विशाल पहलवान और रामशाला के राजेश पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। काफी देर तक चले इस मुकाबले में विशाल पहलवान विजयी रहे। वहीं 700 रुपये की इनामी कुश्ती में साहिल पहलवान अलीगढ़ ने कनाकोर के वीरेंद्र पहलवान को हराकर दिन की दूसरी जीत अपने नाम की। दंगल के समापन पर कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें