फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मरौरी बाजार से कल्याणपुर जाने वाले मार्ग पर हुआ हादसा, जंगल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला तेंदुए का शव
विज्ञापन

पीलीभीत। माला रेंज के जंगल से बाहर मरौरी बाजार से कल्याणपुर जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ करीब एक वर्ष का नर था।
सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। हादसे का स्थान जंगल से करीब एक किलोमीटर दूर है। यह पूरा इलाका सामाजिक वानिकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। माना जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र की ओर आया होगा। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर और मुंह में गंभीर चोटें थीं। मुंह से खून भी बह रहा था। हालांकि, वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

-
सड़क पार करते समय वन्यजीवों पर मंडराता है खतरा
जंगल से करीब चार किलोमीटर दूर तेंदुए की मौत की घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही पर भी सवाल खड़े किए हैं। जंगल से निकलकर खेतों और आबादी से सटे रास्तों पर पहुंचने वाले वन्यजीवों के लिए तेज रफ्तार वाहन खतरा बन रहे हैं। ऐसे में वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों पर वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें