शहर के एक बर्तन कारोबारी के यहां बर्तन खरीदते ग्राहक। संवाद
पीलीभीत। चार फरवरी से सहालग (विवाह सीजन) ने शहर के बर्तन बाजार को चमका दिया है। लंबी सहालग के कारण वधू पक्ष की ओर से दान पुण्य के लिए स्टील, तांबा, पीतल व नॉन-स्टिक बर्तनों की खरीदारी तेज हो गई है। वहीं, शादियों में तोहफे देने के लिए भी बर्तनों की मांग ज्यादा रहीं। शहर के एक बड़े कारोबारी ने बताया, चार फरवरी से अब तक बड़ा सहालग आया है। उम्मीद है कि शहर में 20 दिनों में आय का अनुमान डेढ़ करोड़ रहा है।
शहर के स्टेशन रोड सहित जेपी रोड पर बर्तन बाजार में दूल्हा-दुल्हन के गृहस्थी सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, थाली-गिलास सेट, इंडक्शन बर्तन और डिनर सेट की मांग सबसे अधिक है। बाजार में तेजी को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने छूट के ऑफर भी लगा रखे हैं। कुछ बर्तन व्यापारियों का यह भी कहना है कि सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच लोग उपहार स्वरूप अब बर्तन दे रहें है। बाजार में तोहफों के स्वरूप ग्राहक स्टील व ब्रांडेड किचन सेट देना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। संवाद
शहर के एक बर्तन दुकान की रेट लिस्ट
कूकर - 1000 रुपये दो लीटर
नॉन स्टिक कढ़ाई - 800 रुपये
इंडेक्शन चूल्हा - 2000-3500 रुपये
स्टील डिनर सेट - 2000-2500 रुपये
चीनी डिनर सेट - 2500-8000 रुपये
कप प्लेट सेट - 200-1000 रुपये