फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में आज शुरू होगी रू पे कार्ड योजना

Thu, 19 Mar 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्मिशयल बैंकों की तर्ज पर अब जिला सहकारी बैंक के किसान क्रेडिट के खाताधारकों को रू पे कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड को एटीएम कार्ड की तरह इस्तेमाल कर किसान देश की किसी भी बैंक से लेनदेन कर सकेंगे। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से शुरू हो रही इस योजना का बृहस्पतिवार को नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक मुनीश कुमार करेंगे।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अनुराग अवस्थी ने बताया जिले की 20 सहकारी समितियों पर भी कंप्यूटरर कामन एकाउंट सिस्टम लागू किया गया है जिससे जुड़े किसानों को रूपे कार्ड जारी किया जा रहा है। रूपे किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान देश की किसी भी बैंक या एटीएम से धनराशि निकालने एवं अन्य वित्तीय कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह मिलेगा लाभ
-बार बार बैंक जाने से मिलेगा छुटकारा
-देश के किसी भी कोने से निकाल सकेंगे धन
-आरटीजीएस के तहत ट्रांसफर हो सकेगा धन
-लाइन में लगने से मिलेगी मुक्ति
-कार्मिशयल बैंक के ग्राहकों सामान हो जाएंगे किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें