राज्य निर्वाचन आयोग के कड़े आदेश के बाद भी जिले में पंचायत चुनाव की
तैयारियां धीमी गति से चल रही है। तहसील स्तर पर मतदाता सूची तैयार किए
जाने संबंधी प्रशिक्षण और उसके लिए जरूरी अभिलेख प्राप्त करने के बाद इस
कार्य में लगाए गए अधिकांश कर्मचारी सुस्त है। इसके चलते तय समयावधि में
चुनाव होने के आसार क्षीण नज़र आ रहे हैं।
निर्वाचन आयोग अब सभी चुनाव
एक मतदाता सूची से कराना चाहता है। पहले यह सूंचियां भिन्न थीं। आयोग के
आदेश पर यह कार्य 30 मार्च तक पूर्ण कर इसका डेटा 31 मार्च तक हार्ड कॉपी व
सीडी में आयोग को उपलब्ध कराने की तैयारी करने के साथ दो मार्च को तहसील
स्तर पर सुपरवाइजरों व बीएलओ को इसका प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें प्रपत्र
भी उपलब्ध करा दिए गए। अब उनको भारत और राज्य निर्वाचन आयोग की सूची में
शामिल मतदाताओं को एक सूची में शामिल किया जाएगा।
000
घर-घर नहीं हो रहा सत्यापन
11
से 19 मार्च तक सूची नंबर दो और तीन का घर-घर जाकर सत्यापन कार्य नियुक्त
बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दी गई है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी यह
कार्य शुरू नहीं हो सका है।
000
ये है कमी
इस कार्य में लगाए गए
अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी राशन कार्ड आवेदन भरने समेत कुछ अन्य कामों
में भी लगाई गई है। यही वजह है कि ये कर्मचारी अभी तक सूची नंबर दो व एक का
मिलान कर एक नंबर सूची ही तैयार नहीं कर सके हैं। इसके चलते यह कार्य
कागजों में अधिक वास्तविक रूप में कम दिखाई दे रहा है।
0000
सूची
मिलान का कार्य पूरनपुर ब्लाक को छोड़ शेष सभी ब्लाकों में हो गया है।
घर-घर जाकर सूची नं. दो व तीन में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कार्य एक
कर्मचारी की कई कार्यों के लिए ड्यूटी लगा देने के कारण अभी शुरू नहीं हो
सका है। प्रशासन का प्रयास होगा कि यह कार्य हर हाल में समय रहते आयोग की
मंशा के मुताबिक पूरा हो जाए।
देवेंद्र कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानि)
0000
फैक्ट फाइल
पद पदों की संख्या (पहले) अब
ग्राम पंचायत प्रधान 599 721
क्षेत्र पंचायत सदस्य 713 854
जिला पंचायत सदस्य 29 34
-----