फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल समाप्ति की अफवाह  पर खुल गया सराफा बाजार

Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदर्शन। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रहे बंद को लेकर रविवार को हड़ताल समाप्त होने की अफवाह से सराफा व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति रही। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के कई स्थानों का दौराकर व्यापारियों से अफवाह पर ध्यान न देकर बंदी का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के सराफा व्यापारियों ने रविवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर मोतीराम चौराहे पर धरना दिया। इस बीच एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जिले के अन्य स्थानों पर सराफा बाजार खोले जाने की सूचना मिली। पता चला कि कुछ टीवी चैनलों पर हड़ताल समाप्ति का समाचार देख प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बाजार खोलने की घोषणा कर दी गई। जानकारी के बाद पता चला कि यह पूर्णतया अफवाह थी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तत्काल जिले के अन्य पदाधिकारियों को अफवाह की जानकारी देते हुए बंद जारी रखने की बात कही। महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि हड़ताल लगातार जारी रहेगी। यह एकजुटता के विरोध में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही एक साजिश है। इसे देखकर लगता है कि केंद्र सरकार व्यापारियों की एकजुटता देख विचलित हो रही है और अपने सराफा व्यापार विरोधी निर्णय को छिपाने एवं एक्साइज ड्यूटी को थोपने की नियत से इस तरह की भ्रामक स्थिति फैलाकर अंग्रेजों वाली नीति अपना रही है। एसोसिएशन महामंत्री, कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में करीब बीस व्यापारियों के दल ने बरखेड़ा, बीसलपुर में पहुंचकर सराफा व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें अफवाह के बारे में जानकारी दी। व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया। इस मौके पर अध्यक्ष जग्गोबाबू, रचित अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, श्यामबाबू अग्रवाल, विदित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय गुप्ता, अचल रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, सुनील पटेल, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद रस्तोगी, रजनीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें