पूरनपुर के गांव कासगंज हमें सोलर लाइट हटाने के विरोध में एकत्र लोग
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। धार्मिक स्थल की सौर ऊर्जा लाइट को उतारकर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर लगाने की अफवाह पर लोगों ने नाराजगी फैल गई। जानकारी पर एसडीएम, सीओ पुलिस, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने धार्मिक स्थल पर लगाई गई लाइट को उतरवाकर दोबारा बाजार परिसर में लगवा दिया। धार्मिक स्थल से सौर ऊर्जा लाइट उतारने की अफवाह फैलाने वाले गांव कसगंजा निवासी कृष्ण गोपाल मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कसगंजा में बाजार परिसर में करीब दो साल पहले सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। शनिवार को गांव के एक जनप्रतिनिधि के भाई ने सोलर स्ट्रीट लाइट को उतरवाकर एक धर्मस्थल के परिसर में लगवा दिया। इस पर गांव के कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट को दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर लगवाने की अफवाह फैला दी। इस पर गांव के कुछ लोग भड़क गए। एक युवक ने अफसरों को ट्यूट भी कर दिया।
इस पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल हरीशवर्धन सिंह पुलिस, पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। बाजार परिसर में एकत्र हुए लोगों ने बाजार में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट को धर्मस्थल परिसर में लगवाने पर रोष व्यक्त किया। अफसरों ने धार्मिक स्थल पर लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट को दोबारा बाजार परिसर में लगवा दिया। जहां पहले लगी थी। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार की ओर से अफवाह फैलाने के आरोप में कृष्ण गोपाल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कसगंजा बाजार परिसर में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट को गांव के जनप्रतिनिधि के भाई ने उतरवाकर धर्मस्थल के परिसर में लगवानी शुरू की थी। इस पर कुछ लोगों ने गलत अफवाह फैला दी। सीओ के मौके पर पहुंचकर सोलर स्ट्रीट लाइट को उतरवाकर दोबारा बाजार परिसर में लगवा दिया गया है।
- राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम
अफवाह फैलाने वाले पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पूरनपुर। धार्मिक स्थल से सौर ऊर्जा लाइट उतरवाकर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर सौर ऊर्जा लाइट लगवाने की अफवाह फैलाने वाले गांव कसगंजा निवासी कृष्ण गोपाल मिश्रा पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।