सुरक्षा के साथ वन्यजीव संरक्षण पर भी जोर
पीटीआर का जंगल भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां सुरक्षा के साथ वन्यजीव संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। जंगल में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएसबी और पीटीआर की टीमें आपसी समन्वय के साथ गश्त कर रही हैं।
डीएफओ पीटीआर मनीष सिंह ने बताया सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए संयुक्त गश्त का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बरसात में पानी और दुर्गम रास्तों की चुनौती के बावजूद संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचकर निगरानी की जाएगी।