फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसआईआर पर रार.... एसडीएम की गाड़ी को घेरा, जलाए फाॅर्म सात

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में हंगामा करते लोग संवाद
विज्ञापन
मतदाताओं और सपा पदाधिकारियों ने बीसलपुर तहसील में किया हंगामा
विज्ञापन


पीलीभीत/बीसलपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोप में रार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के 100 से अधिक मतदाताओं ने बीसलपुर तहसील पहुंचकर हंगामा किया। एसडीएम की गाड़ी का घेराव किया। इसके बाद लोगों ने विरोध स्वरूप फॉर्म सात जलाए।
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के 100 से अधिक लोग शुक्रवार की दोपहर बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय से मिलने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां एसडीएम के न मिलने पर वे लोग तहसील कार्यालय आ गए। एसडीएम पीलीभीत कलक्ट्रेट में होने वाली मंडलायुक्त की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। भीड़ ने एसडीएम को अपनी समस्या बताने का प्रयास किया। एसडीएम ने कहा कि वह इस समय जरूरी काम से जा रहे हैं। लौट कर आकर समस्या सुन लेंगे। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सपा नेता दिव्या गंगवार की मौजूदगी में फाॅर्म सात भी जलाए। बाद में एसडीएम ने गाड़ी से उतरकर लोगों की समस्या को सुना। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी का वोट गलती से कट गया है, तो उसे मतदाता सूची में दोबारा जोड़ा जाएगा। गलत ढंग से वोट काटने वाले बीएलओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम के इस आश्वासन पर लोगों ने घेराव खत्म कर दिया। संवाद
विज्ञापन

वोट काटे जाने का आरोप निराधार : भाजपा जिलाध्यक्ष



आरोप निराधार है। मतदाता सूची को लेकर आपत्ति जताने का अधिकार सभी को है। अगर किसी को आपत्ति है तो वह साक्ष्य दे। बीएलओ के माध्यम से अपनी वोट सही करा ले। - संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष


सपा जिलाध्यक्ष ने दिया मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन

पीलीभीत। शुक्रवार की दोपहर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और अन्य पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष समुदाय के वोट काटे जा रहे हैं। सपाइयों ने ज्ञापन के साथ ही प्रारूप सात वाले 28 नामों की सूची भी दी है।
विज्ञापन

-
सपाइयों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एसआईआर आपत्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू के कैंप कार्यालय पर सपा नेताओं ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी की गई। इसमें काफी संख्या में आपत्तियां एक ही व्यक्ति के नाम से दर्ज कराना पाया गया। मोबाइल पर बात करने से संबंधित व्यक्ति ने स्वयं ऐसी किसी भी आपत्ति करने से इन्कार कर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव, नोमान अली वारसी, ओम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर तहसील परिसर में हंगामा करते लोग संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें