फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा, शहर में वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने गर्मी के मौसम में शहर की पेयजल व बदहाल बिजली व्यवस्था की समस्या रखी। वार्ड संख्या-26 की सभासद ने कर्मचारियों के ईपीएफ भुगतान का मुद्दा उठाया तो बहसबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है सभासद व चेयरपर्सन के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, बैठक में बोर्ड की मंजूरी के बाद वेंडिंग जोन बनाने और अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नगरपालिका की बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभासदों ने वार्ड में हो रही सफाईकर्मी की कमी की बात कही। सभासद शिवम ने ईओ प्रभारी आशुतोष गुप्ता से कहा उनके वार्ड के सफाई कर्मचारियों की टीम सप्ताह के तीन दिन कलक्ट्रेट परिसर में सफाई करती है, जबकि उनके वार्ड का क्षेत्र काफी विस्तृत है। सभासद मोनू ने शिकायत करते हुए नाला निर्माण में खामियों की शिकायत की। सभासदों की शिकायतों पर ईओ प्रभारी एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में शहर में वेडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।


ईपीएफ पर सवाल पूछने पर चेयरपर्सन के भड़कने का आरोप
वार्ड संख्या-26 की सभासद पुष्पा उपाध्याय का आरोप है कि बैठक में उन्होंने कर्मचारियों के ईपीएफ के मुद्दे को उठाया। इसी बात पर पालिकाध्यक्ष भड़क गईं। कर्मचारियों से कहा कि 13 साल का पुराना रिकार्ड निकालो। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जो सभासद जोर से बोलेगा उसका कार्य नहीं होगा। उसे बाहर निकाल दो। इसी बात को लेकर महिला सभासद और अध्यक्ष में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


वर्जन


आरोप था कि वार्ड में काम नहीं कराए जा रहे, जबकि सभी वार्ड में बराबर काम कराए जाते हैं। उनके आरोपों पर ही कहा गया था कि तेज आवाज नहीं शालीनता से अपनी बात रखिए। वार्ड में सभी विकास कार्य कराए जाएंगे।
- डॉ. आस्था अग्रवाल, अध्यक्ष नगरपालिका पीलीभीत

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों के मध्य बहुमत से शहर में वेडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। बोर्ड बैठक में मिली सभासदों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण के संबंधित पालिका विभाग कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आशुतोष गुप्ता, प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद व एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें