फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लक्ष्य से कम हो रही आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
1050 के मुकाबले 800 जांचें हो रही प्रतिदिन
विज्ञापन

एंटीजन का 700 जांचों का लक्ष्य हो रहा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कोरोना के जनपद में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। अफसरों की सख्ती के बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। इसको लेकर सीएमओ ने सभी सख्ती कर ज्यादा से ज्यादा नमूने लेने के निर्देश दिए हैं। अमल न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अभी जनपद में 1050 के सापेक्ष 800 आरटीपीसीआर जांच होने का दावा किया जा रहा है।
जनपद में 25 मार्च को कोरोना के दो मामले सामने आने के बाद से ही अफसरों ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जनपद में कोरोना जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा सात सीएचसी पर जांच का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें प्रत्येक सीएचसी में रोजाना 150 आरटीपीसीआर और 100 एंटीजन जांच का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। मरीजों की भीड़ के बावजूद लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो जनपद में रोजाना 1050 के लक्ष्य के सापेक्ष 800 आरटीपीसीआर जांच की जा रही हैं। जबकि एंटीजन का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। रोजाना सात से आठ सौ जांचें एंटीजन किट से हो रहीं हैं।
सोमवार को सीएमओ ने जांच के मामले में उदासीनता बरतने वालों पर सख्ती की। सभी सीएचसी प्रभारियों को जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

000
जल्दी ठीक हो रहे कोरोना मरीज, रखें ध्यान
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना के मामले सामने आने से घबराने की जरूरत नहीं हैं। संक्रमण के रूप में कोरोना सक्रिय हो रहा है। मौसम में सुधार होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल लोगों को सजग होने की जरूरत है। जनपद में सामने आए कोरोना के मामलों में अधिकांश में वायरल के लक्षण ही मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें