फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने निकाला पथसंचलन

Mon, 16 Mar 2015 12:03 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं संघ ने शहर व बीसलपुर में पथ संचलन निकाला। गणवेशधारी स्वयं सेवकों के इस संचलन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नवसंवतसर के उपलक्ष्य में शहर की अशोक कॉलोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर से दोपहर लगभग 12 बजे पथ संचलन प्रारंभ हुआ। स्टेडियम रोड से सुनगढ़ी थाना, ड्रमंड गंज चौराहा, जेपी रोड, जाटों का चौराहा, नई बस्ती चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए वापस शिशु मंदिर आकर समाप्त हुआ।

पथ संचलन के आगे आरएसएस के कार्यकर्ता चल रहे थे उनके पीछे खुली गाड़ी में चार स्वयंसेवक तलवार लेकर खडे़ थे और उनके पीछे शिशु मंदिर के बच्चे बैंड बजाते चल रहे थे। बच्चों के पीछे स्वयंसेवक थे। सुरक्षा के लिहाज से सुनगढ़ी पुलिस भी साथ रही। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा का स्वागत किया।
विज्ञापन


इसमें मुख्य संचलक रवि प्रताप सिंह, जिला प्रचारक चंदन सिंह, लेखराज भारती, सुरेश गंगवार, संजय गंगवार, जिला संघसचालक ओमप्रकाश, सह जिलाकार्यवाह डालचंद्र, जिलेदार तिवारी, डॉ. लक्ष्मीकांत, तीरथ देव, विनोद दीक्षित, सूरज सिंह, दीपक अग्रवाल, राजेंद्र, कृष्ण कुमार शर्मा, आशेष उपाध्याय, ओमकार, शिवकुमार सहित कई लोग स्वयं मौजूद थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर से बैंड बाजों के साथ पथ संचलन निकाला गया।

 इसमें संघ के जिला कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, नगर संघचालक ब्रह्मऔतार अग्रवाल, अनिल शुक्ला, गिरीश चंद्र मिश्रा, ईश्वर सिंह, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र, नारायण, रामकृपाल, अशोक कुमार, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, सुरेंद्र गंगवार, शिवेंद्र शुक्ला, महेश योगी, कमलेश गंगवार, धर्मेंद्र शुक्ला, सवितुर प्रकाश, प्रवीन कुमार, विक्रम पटेल सहित कई स्वयंसेवक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें