फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छोटे ऑपरेशन की बात कहकर वसूले दो हजार, शिकायत पर लौटाई धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रसव के नाम पर सरकारी अस्पतालों में सुविधा शुल्क की वसूली रुक नहीं रही। महिला अस्पताल में प्रसव के बाद छोटे ऑपरेशन की बात कहकर चिकित्सक की फीस के नाम पर दो हजार रुपये वसूल लिए गए। शिकायत हुई तो शिकायकर्ता को रुपये वापस कर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना है। मगर अफसर शिकायत न मिलने की बात कहकर मामले को टरकाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


गांव खमरिया पट्टी निवासी अनुज वर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उसने पत्नी पिंकी देवी को महिला चिकित्सालय में 28 जून को भर्ती कराया। प्रसव के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने छोटे ऑपरेशन से संतान होने की जानकारी दी। चिकित्सक की फीस के नाम पर दो हजार रुपये मांगे। रुपये लेने के बाद ही उसकी पत्नी की अस्पताल से छुट्टी दी गई।
अनुज वर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ सहित अन्य अफसरों को पत्र भेजकर की। तब एक दिन पहले अस्पताल कर्मी ने उसे बुलाकर दो हजार रुपये वापस कर दिए। एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि महिला चिकित्सालय में छोटे ऑपरेशन के नाम पर दो हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने और इसकी शिकायत सीएमओ से होने की जानकारी हुई है। मगर शिकायत उनके पास नहीं आई। शिकायत मिलने पर सुविधा शुल्क मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें