फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा से अभद्रता करने के मामले में तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर तिराहे पर दरोगा से अभद्रता करने के मामले में एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी घर से भागा हुआ है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में तैनात एसआई कृष्णपाल सिंह ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह निजी चार पहिया वाहन से रविवार शाम जहानाबाद क्षेत्र से पीलीभीत लौट रहे थे। आरोप है कि टाइगर तिराहे के पास एक कार में सवार तीन युवकों ने उसकी कार को रोक लिया और गाड़ी से उतर कर गाली-गलौज और अभद्रता की।
तहरीर में कार सवार रवींद्र को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों का जिक्र किया गया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी समिति क्षेत्र का रहने वाला नामजद आरोपी घर से भागा हुआ है। टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें