फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे की संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे की लगातार हो रही संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ के इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है। कमांडेंट ने इंस्पेक्टर आरपीएफ को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। अब पीलीभीत आरपीएफ पोस्ट का अतिरिक्त प्रभार बरेली सिटी के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीना को दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों शाहजहांपुर रेलवे रूट पर निगोही, मैलानी रूट पर पूरनपुर स्टेशन और टनकपुर क्षेत्राधिकार के अंतर्गत खटीमा व पीलीभीत क्षेत्र में खड़े रेलवे के कोचों में रेलवे की वायर फिटिंग के अंतर्गत कॉपर चोरी का मामला सामने आया था। अलग-अलग मामलों की जांच आरपीएफ के दो अफसरों को दी गई थी।
इसमें निगोही और पीलीभीत के मामले की जांच आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन को मिली थी। जबकि खटीमा के मामले में जांच नरेश कुमार मीना के पास थी। खटीमा मामले में पिछले दिनों सीनियर सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अग्रिम जांच चल रही है। वहीं एकाएक पीलीभीत सेक्शन में आरपीएफ से संबंधित अपराध में बढ़ोतरी होने पर गंभीर माना गया। इसकी रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय को भेजी गई थी। इसी क्रम में अपराध छिपाने के आरोप में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार श्रीवास्तव ने आरपीएफ पीलीभीत के इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कमांडेंट आरपीएफ ने बताया इंस्पेक्टर को निलंबित करने के बाद विभागीय जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।

..............

पत्थर रखे जाने की घटना के बाद रेलवे लाइन पर सतर्कता

पीलीभीत बरेली रेल खंड पर सेठल और डिनापुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे जाने की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क कर दिया गया है। रेलवे लाइन की तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने पीलीभीत-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, पीलीभीत-टनकपुर और पीलीभीत-पूरनपुर रेल खंड पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें