फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर बरेली से अटैच

Tue, 02 Feb 2016 12:02 AM IST
पूरनपुर, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश मीणा को पीलीभीत से हटाकर बरेली आरपीएफ थाने से अटैच कर दिया गया है। रेलवे भूमि से शीशम के पेड़ काट कर चोरी होने के मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर को हटाने की चर्चा है। हालांकि आरपीएफ कमांडेंट एसकेएस राठौर ने इससे इंकार करते हुए बताया कि पीलीभीत में ब्राडगेज का काम होने के चलते ट्रेनों का संचालन बंद है, इसलिए इंस्पेक्टर को पीलीभीत से हटाकर बरेली अटैच किया गया है। पीलीभीत की जिम्मेदारी दूसरे सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे की भूमि पर शीशम के कई कीमती पेड़ हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ पेड़ 29 जनवरी की रात चोरी से काट लिए गए। गांव बबरौआ निवासी परशुराम ने इसकी शिकायत आरपीएफ इंस्पेक्टर से की थी। इस पर 30 जनवरी को इंस्पेक्टर आरपीएफ ने पहुंचकर जांच की। जांच के बाद कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत आरपीएफ के आला अफसरों से की। तब बरेली से आए अफसरों ने जांच की। चर्चा है कि रेलवे की भूमि से पेड़ कटने के मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर पर गाज गिर गई है।

नए भवन में शिफ्ट हुई केनरा बैंक शाखा
पूरनपुर। केनरा बैंक की शाखा मोहल्ला ढका से ब्लाक रोड स्थित नए भवन में सोमवार को शिफ्ट हो गई। सीओ राजेश्वर सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। बैंक के मंडलीय प्रबंधक नितीश कुमार, शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। संचालन संजीव वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें