रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के रंगोत्सव में दिल्ली की स्टार सिंगर अलीशा अरोड़ा और मनोज मेलोडियस ग्रुप के कलाकारों ने जमकर झूम मचाई। सिंगरों के गाने पर कई लोग झूमने को मजबूर हो गए। समारोह में नगर निवासी और बाराबंकी की एसडीएम अंजुम बी, नगर के प्रमुख चिकित्सक राजेश अग्रवाल की पुत्री डॉ. प्राची अग्रवाल और अमन नागी को पूरनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
घुंघचाई रोड पर एक राइस मिल में हुए समारोह का शुभारंभ एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह ने दीप जलाकर किया। समारोह में दिल्ली की स्टार सिंगर अलीशा अरोड़ा ने फास्ट सांग गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। स्टार सिंगर के गाने पर क्लब के सदस्यों के अलावा नगर के अन्य कई प्रमुख लोगों ने स्टेज के समीप पहुंचकर डांस किया। मथुरा के मनोज मेलोडियस ग्रुप के कलाकारों ने नए और पुराने गीतों पर डांस किया। इंदौर के ग्रुप की एक कलाकार ने वैलून में डांस किया। वैलून और ब्रांजील डांस लोगों ने खासा सराहा। समारोह में नगर निवासी और बाराबंकी में एसडीएम के पद पर तैनात अंजुम बी को उनकी सफलता पर पूरनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. राजेश की पुत्री डॉ. प्राची अग्रवाल और अमन नागी को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता ने किया। समारोह में नगर निवासी और आजमगढ़ में तैनात एडीजे शकीलुर्रहमान, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. सुधाकर पांडेय, संदीप खंडेलवाल, जगमोहन राय अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, बृजेश गुप्ता, विनय गुप्ता, मधुर होड़ा, नीरज गुप्ता, श्याममनीष खंडेलवाल, राजेश खन्ना, राजीव गुप्ता, आलोक सिंघल, डॉ. राकेश कटियार, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।