फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ रोटरी मेले का आगाज

Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोटरी शरद मेले में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बच्ची। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामा कॉलेज मैदान में शुक्रवार से रोटरी क्लब की ओर से आयोजित रोटरी मेले का आगाज हो गया। मेले का शुभारंभ देर शाम जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मंच पर उनका स्वागत मुरली मनोहर अग्रवाल ने किया। मेले के पहले दिन फैंसी ड्रेस व रंगोली प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के संयोजक देवेंद्र सिंह छाबड़ा, पूजा छाबड़ा, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल एवं रूपाली ने स्कूली बच्चों की प्रतिभा का आंकलन किया। रंगोली प्रतियोगिता का संचालन अवधेश गुप्ता, मधु गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, विपिन अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी, अविराज बाजपेई, यशी, दिव्यांश सिंह, इशिका, महिमा, आयुष, काव्यांशी, पायल, कनक आदि ने प्रतिभाग किया। मेले में अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल, मेला चेयरमैन देवेश बंसल, डॉ. एसके मित्रा, राकेश अग्रवाल, सलाहकार परविंदर सिंह सैहमी, डॉ. अनुरिता सक्सेना, पंकज महातिया आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें