फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटा रोटरी और शुगर फैक्ट्री का क्रिकेट मैच

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएच शुगर फैक्ट्री और रोटरी क्लब के बीच हुआ क्रिकेट मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों ने 153-153 रन बनाए। रोटरी क्लब के डॉ. वाईएन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

शुगर फैक्ट्री ग्राउंड पर हुए क्रिकेट मैच में रोटरी क्लब के कप्तान संजय अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट खोकर टीम ने 153 रनों का स्कोर बनाया। इसमें डॉ. वाईएन मिश्रा ने 29, ललित कोहली ने आठ, डॉ. डीके गंगवार को 12, डॉ. अनुराग ने 11, कप्तान व संजय व डॉ. तरूण सेठी ने 8-8 और कुलदीप ने छह रन बनाए। वहीं फैक्ट्री की ओर से चिरंजीव गौड़ ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएच शुगर फैक्ट्री की टीम ने काफी तेज शुरूआत की लेकिन अंतिम ओवर में पहुंचने तक मैच काफी रोमांचक हो गया। फैक्ट्री टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रनों की दरकार थी लेकिन खिलाड़ी 15 रन ही बना सके। जिससे मैच ड्रा हो गया। फैक्ट्री की ओर से पम्मी सिंह ने 28, प्रतीक 29, सचिन 24, फैजान 22, ब्रजेश 30 और चिरंजीव गौड ने 11 रनों का योगदान दिया। रोटरी क्लब की ओर से दो विकेट लेने और सर्वाधिक 29 रन बनाने वाले डॉ. वाईएन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा चिरंजीव गौड़ को बेस्ट बॉलर, ब्रजेश व प्रतीक को बेस्ट बल्लेबाज और डॉ. तरुण सेठी को बेस्ट आलरांउडर घोषित किया गया। इस मौके पर जीएम वाईके अग्रवाल,  वैंसन क्लीफर्ड, परमिंदर सिंह सैहमी, हरीश, रिजवान, रेहान खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें