फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी से लौट रही युवती से छह हजार लूटे, पुलिस मान रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खटीमा लौटने के लिए रोडवेज बस स्टैंड जा रही युवती ने ई-रिक्शा चालक पर डरा-धमकाकर छह हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। सूचना दिए जाने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। राहगीरों से पूछताछ के बाद कुछ ऐसे तथ्य निकलकर आए, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इस पर अब पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खटीमा (उत्तराखंड) की रहने वाली सुनीता उपाध्याय पुत्री प्रेमचंद ने बताया कि शुक्रवार को वह शहर के मोहल्ला फीलखाना में रिश्तेदार के घर आई थीं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वापस घर जाने के लिए निकलीं। ई-रिक्शा से रोडवेज जा रही थीं। उनका कहना है कि ई-रिक्शा चालक उनको घुमाता हुआ माधोटांडा रोड पर चिरौंजीलाल स्कूल के पास ले गया। वहां डरा-धमकाकर छह हजार रुपये लूट लिए और धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती से जानकारी करने के बाद राहगीरों से जानकारी जुटाई। इसमें आसपास के कुछ लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के युवती से कुछ कहासुनी होने की बात कही। ई-रिक्शा के बारे में पूछने पर भी अनभिज्ञता जता दी। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें