फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक, अर्दली समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर सुखदासपुर गांव के पास दो कारों की सीधी टक्कर में मुख्य वन संरक्षक समेत उनका चालक और परिवार के सदस्य घायल हो गए। दूसरी कार खटीमा उत्तराखंड की थी। उस पर चार लोग सवार थे। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा, पत्नी, दो बच्चे, चालक अमरनाथ और अर्दली केसर सिंह के साथ कार पर सवार होकर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस जा रहे थे। उधर, खटीमा से एक कार आ रही थी। इसमें इस्लामनगर के पांच युवक बरात में शामिल होने के लिए पूरनपुर जा रहे थे। गाड़ी 21 वर्षीय नाहिद चला रहा था। सुखदासपुर गांव के पास पहुंचते ही दोनों कारों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में खटीमा निवासी नाहिद, मोहम्मद अहसान, अरशद, अनस घायल हो गए, जबकि मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा और उनके परिवार को मामूली चोट आईं। उनके चालक सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी अमरनाथ और अर्दली अल्मोड़ा रानीखेत निवासी केसर सिंह बिष्ट को ज्यादा चोट लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तुरंत ही वन विभाग के महोफ रेंज का स्टाफ भी आ गया। आननफानन में घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। मुख्य वन संरक्षक, पत्नी और दोनों बच्चों को वनकर्मी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें