फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गरजे बेसिक शिक्षक, धरना दिया

Wed, 03 Feb 2016 10:40 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर के बेसिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार को तमाम बेसिक शिक्षक बीएसए कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। यहां शिक्षकों ने सरकार पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मांगें नहीं मानीं तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिलामंत्री उमेश गंगवार ने कहा कि प्रदेश स्तर पर अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन देने, नवीन पेंशन योजना के तहत कटौती करने, अंतरजनपदीय तबादले करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। सरकार की वादाखिलाफी के चलते ही यह धरना दिया जा रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर चाहे जान की कुर्बानी देने पडे़ मांगें मनवाकर ही रहेंगे। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण अपने स्तर से करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

इनकी रही मौजूदगी
बाबूराम गंगवार, चंद्रमोहन गंगवार, संतोष गंगवार, रामाधार पांडेय, सूर्यप्रकाश, सतेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, दयाशंकर, भुवींद्र सिंह, सूरजपाल सिंह, उमेश मिश्रा, मियां मोहम्मद मनाजिर, तारिक खां, ब्रजेश शुक्ला, धीरेंद्र कुमार, सरोजनी, आरती सोनी, शालिनी सिंह, बिंदु गंगवार आदि।
विज्ञापन



शिक्षण कार्य रहा ठप
शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन के चलते बुधवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप रहा। कुछ स्कूलों के बंद होने की भी सूचना है। वहीं कुछ स्कूलों में बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें