फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दियोरिया मार्ग पर नहीं हुआ रोडवेज बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया मार्ग पर बस का संचालन न होने से यहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए अफसर इस मार्ग पर बस संचालन को लेकर कोई ठोस रणनीति भी नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर करीब दस पूर्व निजी व रोडवेज डिपो की बसों का संचालन किया जाता था। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिली।
यह बसें पीलीभीत से दियोरिया के लिए संचालित की जाती थीं। कुछ समय बाद निजी बसों का भी संचालन बंद हो गया, जबकि रोडवेज बसें संचालित होती रहीं। इसके बाद रोडवेज डिपो ने भी अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया। ऐसे में इस मार्ग पर एक भी निजी या फिर रोडवेज की बस इस समय संचालित नहीं हो रही है। इससे इस मार्ग पर जाने वाले यात्री ई-रिक्शा से सफर करने को मजबूर है।
इसको लेकर कई बाद पत्राचार भी हुए, लेकिन बस संचालन को हरी झंडी नहीं मिल सकी है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी कम है। फिर भी संचालन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें