डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने नारेबाजी
कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने एआरटीओ को ज्ञापन सौंप
डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
रोडवेज इंप्लाइज
यूनियन के तत्वावधान में प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को तमाम कर्मचारी
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों ने डग्गामार
वाहनों के अवैध संचालन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे।
यहां उन्होंने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जिले में बढ़
रहे डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन के कारण परिवहन निगम की राजस्व आय को
नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे निगम की आय पर सीधा असर पड़ रहा है।
परिवहन
निगम का अस्तित्व व उसमें कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य भी खतरे में पड़ता
दिखाई दे रहा है। ज्ञापन में डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन के विरूद्ध
अपने स्तर से व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग
अभियान चलाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष शिवप्रकाश,
मंत्री अनीश सिन्हा, संगठनमंत्री एसपी श्रीवास्तव, रईसुद्दीन, रामबहादुर,
ओमप्रकाश, मोहम्मद आदिल, कुंवरसेन, नरायनलाल, अनिल कुमार, नरेश, दिनेश
आचार्य, उत्तम शुक्ला, आदित्य शर्मा, मोहम्मद शेर, विजय, अजय अग्रवाल,
दिनेश मौर्य आदि शामिल रहे।