फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के नामित सदस्य समेत तीन हिरासत में

Tue, 23 Jun 2015 11:41 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम झंझावतों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को स्टेशन रोड के अंतिम छोर तक पहुंच ही गया। ड्रमंडगंज चौराहे से शुरू हुए अभियान में करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अभियान का विरोध करने पर नगरपालिका के एक नामित सदस्य समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं कई दुकानदारों के मोहलत मांगने पर शाम तक अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दो लोगों को सुबह हिरासत में ले लिया। वहीं शाम को हंगामा कर रहे नगरपालिका के एक नामित सदस्य को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को ड्रमंडगंज चौराहा से कोतवाली चौराहा तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। दो ऐतिहासिक दरवाजों के आसपास अवैध तरीके से बनी दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया। इस बीच कुछ दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से दुकानों के अगले हिस्सों को जेसीबी से न तुड़वाकर स्वत: तोड़ लेने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस पर उनको शाम तक अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई। ड्रमंडगंज चौराहा से कोतवाली की ओर जाने वाली सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर नाला खोद दिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी, लेकिन अधिकारियों की सूझबूझ से मामला टल गया। कोतवाली चौराहा पर पहुंचकर अभियान रोक दिया गया।
इस दौरान सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरूणमणि त्रिपाठी, कोतवाल अतुल प्रधान, ब्रजेश सिंह, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, अमित कुमार समेत पुलिस व पीएसी मौजूद रही। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 24 जून को स्टेशन रोड पर पुन: निरीक्षण कर स्थिति का अवलोकन किया जाएगा। यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा।  

पुलिस ने पूर्व सदस्य को खदेड़ा
ड्रमंडगंज चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगरपालिका के एक पूर्व सदस्य दुकानदारों को भड़का रहे थे। जिसकी जानकारी कर्मचारियों ने अधिकारियों व पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्व सदस्य को खदेड़ दिया।
000
कोतवाली में भी हंगामा
पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी पर एक सत्ताधारी पार्टी के नेता कोतवाली जा पहुंचे। सिपाही द्वारा मिलने से मना करने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पार्टी की भी धौंस दिखाई, लेकिन दाल न गलने पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें