फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुसीबत बनी खोदकर छोड़ी गई सड़कें

Wed, 06 Aug 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। पाइपलाइन डालने के नाम पर खोदकर छोड़ी सड़कें मुसीबत बन गई हैं। बारिश में जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लोगों ने खस्ताहाल सड़क पर खड़े होकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पहले पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए कस्बे के अधिकांश मोहल्लों की सड़कों को खोदा गया था। पाइपलाइन डालने के बाद सड़कोंं को उसी हालत में छोड़ दिया गया। खोदकर छोड़ी गई मोहल्ला सादात, पसियापुर, कच्ची हवेली, बिलई, बाजार कटरा, काजी टोला, मिश्रन टोला, जोशी टोला, पुरैना, नई बस्ती, ठाकुरद्वारा, मनिहारान मोहल्ले की सड़कों पर पानी भर गया। आवागमन में दिक्कत होने पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में इमरान, नूर खान, नदीम खान, शकील खान, तस्लीम, रहमानी, मुशफिक अली, चांद बाबू, आजम खान, मुन्ना, मोहसिन, काशिफ अली आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें