फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पाइपलाइन डालने के नाम पर खोदीं सड़कें, भूल गए मरम्मत, दर्द दे रहे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन डालने के नाम पर खोदी गईं सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। करीब 10 मोहल्लों की करीब 40 हजार की आबादी को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस वजह से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं, मगर नगर पालिका के जिम्मेदार अनजान हैं। सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में जल जीवन मिशन (नगरीय) योजना - 2.0 में 24 घंटे सात दिन योजना के तहत शहर के 10 से अधिक मोहल्लों-कॉलोनियो की गलियों में पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन डालने के नाम पर सड़कों की बीच से खोदाई की गई है। यह काम शहर के आवास विकास कॉलोनी, सांई धाम कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी, संजय नगर कॉलोनी, केजीएन कॉलोनी, गणेशपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में कराया जा रहा है। कुछ इलाकों में पाइप लाइन पड़े। दो तो कुछ में तीन माह का समय बीत चुका है, मगर कार्यदाई संस्था ने अब तक खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की। खोद कर छोड़ी गईं सड़कों के गड्ढे और रोड़े लोगों को आवागमन में दर्द दे रहे हैं। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिम्मेदार काम जल्द पूरा करने का दावा तो कर रहे, लेकिन सड़कों के जख्म कब भरे जाएंगे, इसका जवाब देने से कतरा रहे हैं।

24 घंटे सात दिन योजना का काम 30 प्रतिशत पूरा

शहर के वार्ड नंबर पांच बागगुलशेरखां में जल जीवन मिशन के अंर्तगत किसी भी समय जलापूर्ति बाधित न होने वाले पाइप लाइन कनेक्शन व आवेरहेड टैंक का निर्माण करीब 18 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि इस योजना से 40 किलोमीटर की लंबाई में पाइप लाइन डाली जाएगी। इसमें करीब 15 किलोमीटर में कार्य पूरा भी कर चुके हैं, जो 30 प्रतिशत के करीब बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दो माह से दिक्कत झेल रहे लोग
कार्य की शुरुआत में मोहल्ला सुनगढ़ी, वल्लभनगर, अशोक कॉलोनी, रामायण बिहार, बीज गोदाम आदि में पाइपलाइन डालने का काम किया गया। इन स्थानाें पर सड़कों की दशा में कुछ सुधार किया गया। बाद में आवास विकास, साईंधाम, गोदावरी, केजीएन, गणपतिपुरम आदि में पाइपलाइन का काम कराया गया। इन काॅलोनियों में अधिकांश सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। यहां के निवासी करीब दो माह से दिक्कत झेल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


दो माह से अधिक बीता, समस्या जस की तस

पानी की पाइप लाइन पड़े दो माह से अधिक समय बीत चुका है। अभी तक सड़क की दोबारा मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। - लक्ष्मी देवी


पाइपलाइन डालने और कनेक्शन कर खोद कर छोड़ी गलियों का दोबारा निर्माण ठेकेदार कराना भूल गए। आवागमन में रोजाना दिक्कतें होती हैं। - हरिशंकर


कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पाइप लाइन पड़ने के बाद एक माह का इंतजार किया जाता है, फिर निर्माण कराया जाता है। - शुभम, जेई, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें