फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथ और पैर लगते ही उखड़ रही सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क में गुणवत्ता की अनदेखी की गई। हालत यह है कि हाथ-पैर मारते ही सड़क उखड़ रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उखड़ रही सड़क का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सड़कों की गुणवत्ता को लेकर आए दिन शिकायतें हो रही हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। क्षेत्र के शहबाजपुर से लेकर जमुनिया जगतपुर तक तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया है।
मगर घटिया सामग्री लगाए जाने से सड़क हाथ-पैर मारते ही आसानी से उखड़ रही है। लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। बताया जाता है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की है। जिससे सड़क हाथ और पैर मारते ही उखड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में जेई जमुना प्रसाद से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनका फोन नही उठा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें