फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों का कराया जाएगा अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों को इसके बारे में अध्ययन कराया जाएगा। इसको लेकर पूर्व में विभाग की ओर से स्कूलों में समिति का गठन कर दिया गया है। अब नियमों का अध्ययन कराए जाने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। काफी लोग अपनी जानें भी गवां रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों में शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हो। इसको लेकर परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया। यह समिति स्कूलों में समय-समय पर स्कूलों वाहनों सहित अन्य बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल करेगी। साथ ही विद्यालय में गोष्ठी व अन्य आयोजनों के माध्यम से स्कूली बच्चों को जागरूक करेगी। इसको लेकर पूर्व में ही आदेश जारी कर दिया गया।
अब स्कूलों में विद्यार्थी अध्ययन के लिए पहुंचने लगे हैं। ऐसे में नियम को प्रभावी बनाए जाने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से कवायद को शुरू किया गया है। ऐसे में सभी स्कूलों को इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थी जागरूक हो सके।
विज्ञापन

एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर लोग जागरूक हो सके। इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में भी इसका असर प्रभावी किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें