फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग पर चढ़ने के बाद पलटा ट्रक, पांच घंटे असम हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। असम हाईवे पर बिनौर पुल की रेलिंग पर चढ़ने के बाद बजरी लदा ट्रक पलट गया। इसके बाद असम हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और लंबा जाम लग गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पलटे हुए ट्रक को सड़क से क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। इसमें पुलिस के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्थानीय ग्रामीण भी जुटे रहे। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। लालकुआं (उत्तराखंड) से बजरी लदा ट्रक लखीमपुर खीरी जा रहा था। असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में बिनौर पुल पर पहुंचते ही ट्रक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने कूदकर खुद को बचाया और मौके से भाग गया। ट्रक और उसमें लदी बजरी बीच सड़क पड़े होने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। मगर, बिना ट्रक हटाए जाम नहीं खुल सकता था, ऐसे में यह राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाई। इसके बाद पहले ट्रक और फिर सड़क पर लगा बजरी का ढेर हटवाया। आधे घंटे की मशक्कत वाहनों को निकलवाने में करनी पड़ी। तब जाकर हाईवे पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। जाम के दौरान फंसे राहगीर परेशान होते रहे। हालांकि ग्रामीणों ने भी जाम खुलवाने में काफी मदद की। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर भेज दी गई थी। क्रेन की मदद से पलटा ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें