फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम कर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2015 12:08 AM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चीनी मिल रोड पर नूरी इस्लामिया कॉलेज के सामने का स्पीड ब्रेकर न हटाए जाने से नाराज होकर मोहल्ला ग्यासपुर के लोगों ने जाम लगाकर पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर के तमाम लोग सोमवार को चीनी मिल रोड पर नूरी इस्लामिया कॉलेज के सामने जमा हुए। उन्होंने जाम लगाकर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर को न हटाए जाने पर पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने नूरी इस्लामिया कॉलेज के पास अनावश्यक स्पीड ब्र्रेकर बनवा दिया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। आधा घंटे बाद जाम और प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। जाम लगाने वालों में शराफत मंसूरी, महमूद हसन, जाफर हसन, रियासत, नत्थू खां, तालिब, नन्हे, ताज मोहम्मद, नन्हें बख्श, प्रेमराज, चंद्रजीत, सुखलाल, लाल मोहम्मद, शहादत मंसूरी, नईम, बुंदा मंसूरी, नईम, गुड्डू और मोहम्मद उमर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें