फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दशक से सड़क बदहाल, कीचड़ के बीच से निकल रहे ग्रामीण

Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव नवदिया सितारगंज मार्ग पर सड़क पर फैली दलदल।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से गांव नवदिया सितारगंज के बीचोबीच से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पिछले दो दशकों से बदहाल है। ग्रामीणाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर से गांव नवदिया सितारगंज होते हुए बरेली मार्ग को जोड़ने वाला करीब पांच किलोमीटर मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। विभाग इस गांव के दोनों ओर की सड़क की मरम्मत तो समय-समय पर करवा देता है, लेकिन गांव के भीतर स्थित सड़क के करीब 300 मीटर लंबे हिस्से की मरम्मत आज तक नहीं करवाई है।
बारिश के मौसम में सड़क का हाल काफी ज्यादा खराब हो जाता है। ज्यादा बारिश होने पर आवागमन भी ठप हो जाता है। ऐसी स्थिति में इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी लंबा चक्कर लगा कर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन


फोटो: 21
सड़क के इस बदहाल हिस्से को सही करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए हैं। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।- इमरान रजा खान प्रधान नवदिया सितारगंज।

फोटो: 22
जर्जर मार्ग की मरम्मत करने को लेकर विभाग के अधिकारी जान-बूझकर लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।- अनुज मित्तल व्यापारी

वर्जन:
मामला संज्ञान में हैं। सड़क के जर्जर हिस्से को सही करने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।- नागेंद्र पांडेय, एसडीएम

बीसलपुर के गांव नवदिया सितारगंज मार्ग पर सड़क पर फैली दलदल।संवाद

बीसलपुर के गांव नवदिया सितारगंज मार्ग पर सड़क पर फैली दलदल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें