फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के घटिया निर्माण पर डीएम हुए सख्त, पीएडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमर उजाला द्वारा कई सड़कों के घटिया निर्माण का मामले उजागर करने पर डीएम सख्त हुए। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को तलब कर जर्जर हालत पर नाराजगी जताई। साथ ही सड़क निर्माण को लेकर अभिलेख भी तलब किए। डीएम के मामले में हस्तक्षेप बाद खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़कें करोडों रुपये खर्च करने के बाद भी एक साल में ही उखड़ने लगी हैं। करीब 1.21 करोड़ की लागत से बनवाई गई ईदगाह मार्ग का हाल एक साल में ही बदहाल हो गया। सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी। इसके अलावा बरखेड़ा-गजरौला मार्ग, टनकपुर हाईवे, शहर की अन्य सड़कों का हाल भी एक जैसा ही है। अमर उजाला ने सड़कों की हकीकत बयां करते हुए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए। इसका डीएम पुलकित खरे ने संज्ञान लिया। उन्होंने सड़कों की बदतर हालत पर नाराजगी जताई। साथ ही पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरो को तलब किया। उनसे सड़कों के बारे में जानकारी की गई। मरम्मत संबंधी अभिलेख भी मांगे। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें