फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरम्मत के अभाव में बदहाल हो गया मार्ग, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
नेशनल हाईवे से गांव कैंचू टांडा होकर ग्राम नगरिया कॉलोनी जाने वाला मार्ग । संवाद
विज्ञापन
अमरिया। सितारगंज नेशनल हाईवे से मझलिया, बरादुनवा, नगरिया कॉलोनी को जाने वाला संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुका है। इस मार्ग से करीब 12 से अधिक गांवों के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचते हैं। यह मार्ग दस वर्ष पहले बनवाया गया था। अब यहां पर बारिश में कीचड़, तो अन्य दिनों में धूल उड़ती रहती है। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कस्बा अमरिया से कैचूटांडा होकर अंटा गौंटिया, बरादुनवा, मझलिया, जगत, नगरिया कॉलोनी आदि गांवों को जोड़ने वाला लगभग पांच किलोमीटर लंबा मार्ग टूट कर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग पर जहां-तहां धूल उड़ती रहती है। इस मार्ग पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि पिछले आठ सालों से किसी ने भी इस सड़क की मरम्मत करने की सुध नहीं ली है।
........

बारिश में कीचड़ होने से गिरते हैं राहगीर
पांच किलोमीटर लंबी सड़क में अब मात्र मिट्टी ही शेष रह गई है। गर्मी के दिनों में वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती है। इससे दो पहिया वाहन चालकों के सामने समस्या रहती है। बारिश के दौरान पूरी सड़क पर कीचड़ हो जाता है। ऐसे में यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं रहता। स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने बड़ी समस्या रहती है।
विज्ञापन

000
लोगों का दर्द
पिछले काफी समय से बरादुनवा, मझलिया जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। इस सड़क पर सफर करना मुश्किल है। गहरे- गहरे गड्ढे और उड़ती धूल में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
- रंजीत सिंह, मझलिया
000
इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- हसनैन मलिक, पूर्व प्रधान, मझलिया
.....
सितारगंज नेशनल हाईवे से कैंचूटांडा होते हुए बरादुनबा मार्ग गन्ना विभाग के कार्य में स्वीकृत है। छह माह में यह मार्ग ठीक हो जाएगा।
- एसपी गौतम, सहायक अभियंता, लोनिवि

नेशनल हाईवे से गांव कैंचू टांडा होकर ग्राम नगरिया कॉलोनी जाने वाला मार्ग । संवाद

नेशनल हाईवे से गांव कैंचू टांडा होकर ग्राम नगरिया कॉलोनी जाने वाला मार्ग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें