फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चावल मिल में अवैध रूप से रखा 4500 क्विंटल गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम महिपाल सिंह ने सोमवार की शाम कस्बा बिलसंडा की रामजी चावल मिल पर छापा मारकर 4500 क्विंटल अवैध रूप से रखा गेहूं पकड़ लिया। उन्होंने चावल मिल मालिक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसडीएम को पता चला कि रामजी चावल मिल बिलसंडा में अवैध रूप से 4500 क्विंटल गेहूं रखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीएम ने चावल मिल में छापा मारा। छापे में शिकायत बिल्कुल सही मिली। एसडीएम के पूछने पर मिल मालिक गेहूं के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
एसडीएम ने मिल मालिक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। एसडीएम ने गेहूं की निगरानी का जिम्मा मंडी सचिव नाजिम अली को सौंपा है। एसडीएम ने बताया कि यदि तीन दिन के भीतर मिल मालिक ने यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें