फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कों का काम अब तक ठप, नाले का निर्माण भी अधूरा

Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गनेश
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे से असम हाईवे को जोड़ने वाले रामलीला मार्ग और कांशीराम काॅलोनी से होकर असम हाईवे को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य महीनों से ठप है। कांशीराम काॅलोनी में चल रहा नाला निर्माण कार्य भी चार माह से पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर पड़े पत्थर राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। अधूरा नाला निर्माण कार्य भी मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से होकर असम हाईवे को जाने वाले रामलीला मार्ग का निर्माण कार्य नगर पंचायत पकड़िया नौगवां ने करीब छह माह पूर्व शुरू कराया था। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही इस सड़क को खोदकर पत्थर डाले गए और फिर काम रुक गया। कई माह से काम रुका है। इस मार्ग से रोजाना छोटे-बड़े करीब दो हजार वाहन गुजरते हैं। फल एवं सब्जी मंडी आने वाले किसान और खरीदार भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क से उड़ती धूल आसपास के दुकानदारों की समस्या बनी हुई है।

बजट न आने का दिया जा रहा हवाला
रेलवे स्टेशन के पास से कांशीराम काॅलोनी होकर असम हाईवे को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर मार्ग खस्ताहाल है। नगर पंचायत ने इस सड़क का निर्माण भी करीब छह माह पूर्व शुरू कराया था। खड़क उखाड़कर पत्थर डाले और फिर भूल गए। रोजाना तीन से चार हजार लोगोंं को पत्थरों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोग गिरकर चोटिल तो रहे, वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। नगर पंचायत के जिम्मेदार बजट न आने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन


चार माह से अधूरा है नाला निर्माण, सड़क पर पड़ी सामग्री
नगर पंचायत की ओर से कराया जा रहा नाला निर्माण भी कई स्थानों पर अधूरा है। रेलवे क्रॉसिंग के पड़ोस से एसएसबी कार्यालय के सामने से गुजरी सड़क के किनारे बन रहे नाले का निर्माण कार्य धूरा है। कई स्थानों पर पत्थर भी नहीं डाले गए हैं। सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री लोगों को दर्द दे रही है। कांशीराम काॅलोनी में बन रहे नाले का काम भी चार माह में पूरा नहीं हो सका है।

फोटो:
नाले का निर्माण शायद फरवरी में शुरू कराया गया था। अभी कई जगह पर काम होना है। घर के सामने तो नाला करीब चार दिन पहले खोदा गया है। - कालीचरण


रामलीला मार्ग का निर्माण कई माह से रुका है। सड़क खराब होने से दिक्कतें हो रही है। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।- गनेश

गनेश

गनेश

गनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें